पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 21 फरवरी को करेंगे प्रदर्शन

समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 21 फरवरी को करेंगे प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भादरा.
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने एक माह के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर 21 फरवरी को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
आम आदमी पार्टी के सदस्य सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में सभी लोगों के आधार कार्ड बनने तक आधार कार्डों की अनिवार्यता को स्थगित करने, दिल्ली तथा महाराष्ट्र की तर्ज पर राजस्थान में भी बिजली बिलों में 30 प्रतिशत कटौती करने तथा बिजली कम्पनियों द्वारा की जा रही धांधली की जांच करने, टोल टैक्स प्रणाली समाप्त करने, शिक्षित बेरोजगारों को मुफ्त यात्रा पास जारी करने और सभी सरकारी व गैरसरकारी नौकरियों के आवेदन पूर्णतया निशुल्क करने और साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता देने की मांग की गई है। मिश्रा ने बताया कि एक माह के भीतर मांगें न मानने पर एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।



आप कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा