पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेलवां के माध्यमिक विद्यालय पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला

डेलवां के माध्यमिक विद्यालय पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पदमपुर
शिक्षा अधिकारियों के आदेश के बावजूद एक टीचर अन्यत्र स्कूल में लगा रहा। ग्रामीणों ने स्कूल को ताला जड़ा तो डीईओ ने मौके पर ही आदेश करके संबंधित टीचर को वापस बुलाकर मामला शांत किया। जानकारी के अनुसार स्टाफ की मांग को लेकर पदमपुर के निकटवर्ती गांव डेलवां के ग्रामीणों ने अपने गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय को गुरुवार को ताला जड़ दिया। उनका कहना था कि उनके स्कूल का सेकंड ग्रेड का अंग्रेजी का टीचर व्यवस्था में 16 बीबी लगा हुआ था। हालांकि शिक्षा विभाग ने 30 दिसंबर 2013 को प्रतिनियुक्ति और व्यवस्था में लगे सभी शिक्षकों को अपने मूल स्कूल में जाने के आदेश दे दिए थे मगर यह टीचर व्यवस्था में 16 बीबी ही लगा रहा। वहां से आया ही नहीं। मौके पर पहुंचे डीईओ शिवशंकर बिश्नोई ने संबंधित टीचर संदीपसिंह को मौके पर ही आदेश निकालकर अपने मूल स्कूल डेलवां में आने के आदेश जारी किए तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और ताला खोला। डीईओ शिवशंकर बिश्नोई ने बताया कि टीचर संदीपसिंह को अपने मूल स्कूल में आने के आदेश जारी कर दिए हैं। गुरुवार को यह टीचर सीएल पर बताया जा रहा था।