पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगी प्रतिभाएं

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगी प्रतिभाएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पदमपुर
उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वालों की सूची तैयार की गई। बैठक पदमपुर उपखंड अधिकारी प्रभुदान चारण की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पदमपुर की तहसीलदार सुमित्रा बिश्नोई, जोधपुर विविनि के सहायक अभियंता एस.आर मजोक, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी चन्द्रप्रकाश शर्मा व शहीद नवपालसिंह स्कूल के प्रधानाचार्य जसवंत सिंह मौजूद थे।
41 आरबी की प्रभुआसरा सेवा समिति के मुख्य सेवादार हरी सिंह खालसा, तामकोट के समाज सेवी नाजमसिंह गिल, सहायक प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी हरबंस सिंह, राजकीय उमावि में व्याख्याता हरप्रीत सिंह, जोधपुर विविनि पदमपुर की नेहा मिड्ढा, स्टेनो सिविल न्यायधीश ओमप्रकाश शर्मा, मनोज कुमार, कार्यालय ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी जसवीर सिंह राणा, नगरपालिका पदमपुर के कृष्ण यादव, राजस्व पटवारी कुलदीप कौर, राजस्व पटवारी रघुवीर सिंह, पंचायत समिति कंप्यूटर ऑपरेटर हंसराज को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
रायसिंहनगर. तहसील क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 39 कर्मचारियों व समाजसेवियों सहित शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों में प्रतिभा दिखाने वाले 25 विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। एसडीएम भगवतीप्रसाद प्रजापत ने शुक्रवार को सूची जारी करते हुए बताया कि पटवारी बलजिंद्रसिंह, कृषि पर्यवेक्षक सत्यपाल सहारण, व्याख्याता विजय सिंगल, कनिष्ठ लिपिक सुरेश धींगड़ा, फायरमैन कांतलाल, सरपंच चरणजीतकौर, एमडी कन्या महाविद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र गोदारा, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुरेंद्रकुमार, नर्स दयाराम बैरवा, अध्यापक भूपेंद्रसिंह, वकील राजाराम पूनिया, भूतपूर्व सैनिक शंकरसिंह, सहायक कर्मचारी पूर्णसिंह, प्रधानाचार्य राकेश त्यागी, प्रधानाचार्य मुकलावा कृष्णलाल, कनिष्ठ लिपिक पातीराम शर्मा, शारीरिक शिक्षक गुरमीतसिंह, वन्यजीव रक्षक रामस्वरूप, अध्यापिका सुमन अदलखा, अध्यापक श्योकरण, अध्यापक बलराम टाक, श्रीराम कन्या महाविद्यालय की व्याख्याता बबीता, शहीद भगतसिंह माध्यमिक विद्यालय फौजूवाला के व्यवस्थापक संदीपकुमार, सीतादेवी स्कूल के अध्यापक राजकमल, माता गूजरी स्कूल के वरिष्ठ लिपिक मनोजकुमार, आदर्श बाल विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक गुरदीपसिंह, रॉयल चिल्ड्रन स्कूल की अध्यापिका रजनी मिड्ढा, श्रीराम आदर्श स्कूल के व्याख्याता केसराराम, सहायक कर्मचारी रतीराम, पत्रकार नरेश ठक्कर व गोविंद प्रजापत, अध्यापक सुनीलकुमार, जीव रक्षा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर कड़वासरा, सामाजिक कार्यकर्ता साहबराम गोदारा, कुलदीपसिंह बैंस व मिट्ठूसिंह, माता गूजरी स्कूल की व्याख्याता संगीता बंसल, गऊसेवक पवनकुमार, लिपिक नरेशकुमार को सम्मानित किया जाएगा।
विद्यार्थियों व खिलाडिय़ों का भी होगा सम्मान
एमडी महाविद्यालय की सुमनदीपकौर, मीनाक्षी, गगनदीपकौर, अंकिता शाक्य, प्रियंका सैनी व सुखप्रीतकौर, शहीद भगतसिंह महाविद्यालय के सुखचैनसिंह, सुभाषचंद्र, राकेशकुमार, सीबीएसई खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहे पंकज शाह, राउमावि मुकलावा के आकाश, वीरेंद्र, सुखविंद्रसिंह, गांधी पब्लिक स्कूल के गुरप्रीतसिंह, माता गूजरी स्कूल की गगनदीपकौर, पूजा मायल, गुरप्रीतकौर, बिंदू, जीनियां, पारुल वर्मा, पूनम मेहरड़ा, बलवीरकौर, मालीकुमारी, विक्टोरिया व नवनीतकौर को सम्मानित किया जाएगा।
सूरतगढ़. गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए तहसील की 29 प्रतिभाएं सम्मानित होंगी। वहीं मरणोंपरांत अपने परिजनों के नेत्रदान कराने वाले परिजनों का भी प्रशासन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान करेगा। एसडीएम मोहनलाल जाट ने चयन समिति की बैठक के बाद सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं की सूची जारी की है। इसमें कंचनरानी व महेंद्र गोदारा((शिक्षा)) त्रिलोकचंद अग्रवाल व विजय शर्मा((गोसेवा)) श्रद्धानंद, शिमला, माया, रेखा, बलजिंद्र कौर व सचिन तिवाड़ी((खेल)) 108 एंबुलेंस चालक रामप्रताप व ईएमटी भगवानाराम((निष्ठा से सेवा करने)) विरेंद्रकुमार, साहिल, ज्योति, सुनीता, अंजली व पूजा((लोक नृत्य)) सावित्रीदेवी स्वामी((कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम)) प्रधानाचार्य रंगमहल((बोर्ड का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहने)) दलीपकुमार((स्काउट गाइड में उत्कृष्ट प्रदर्शन)) सुनील राजपुरोहित((पर्यावरण प्रतियोगिता में अव्वल रहने)) राजेशसिंह राठौड़((ईमानदारी का परिचय देने)) अध्यापक अंग्रेजसिंह, कीर्तिकुमार, ओमप्रकाश स्वामी, नरेंद्रकुमार शर्मा, विशाल डोडा व कंप्यूटर ऑपरेटर रामकिशन ((विधानसभा चुनाव में उल्लेखनीय कार्य करने)) व नरेंद्र कुमार((बहादुरी का परिचय देते हुए लुटेरों को पकड़वाने में मदद करने)) को प्रशासन गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा।
इनका भी होगा सम्मान: महावीर इंटरनेशनल की प्रेरणा से मरणोंपरांत अपने परिजनों के नेत्रदान करवाने वाले परिजनों का प्रशासन सम्मान करेगा। इनमें वेदप्रकाश गावड़ी, करणीसिंह छींपा, रामकुमार देरासरी, गौरीशंकर छींपा, अशोककुमार छाबड़ा व विकासकुमार धींगड़ा को सम्मानित किया जाएगा।
श्रीकरणपुर. प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों की सूची जारी करते हुए कुल 53 जनों के नाम सम्मान के लिए चयनित किए गए हैं। जिसमें कंप्यूटर आपरेटर इंद्रजीत गर्ग, ओंकारदत सहायक कर्मचारी, राकेश कुलडिय़ा पटवारी, दीपक कुमार लेखा सहायक नरेगा, निशान सिंह तकनीकी सहायक, उधमसिंह ग्राम सेवक, कमलनयन चौकीदार, वरूण सिडाना लेखाकार, रुपिंद्र कौर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मंगलसिंह पंप चालक, गिरधारी सिंह बेलदार, सुरेंद्रसिंह शेखावत जिलेदार, बजरंगलाल मीणा सहायक कर्मचारी, विमला देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बहालचंद प्रधानाध्यापक, मनीष कुमार कंपयूटर आपरेटर, सूर्यप्रकाश केयर गिबर्स, रामसेवक कंपयूटर आपरेटर, रुपिंद्र कौर शारीरिक शिक्षक, बृजलाल नायक भामाशाह कीकरवाली तथा खिलाड़ी स्कूल के छात्रों में राजकुमार, रविंद्र कुमार, अजयकुमार 2एफसी मुकन, अर्पनजीतसिंह, गौतम कुमार, गगनदीपसिंह, लक्ष्मीरतन अमर ज्योति स्कूल श्रीकरणपुर, अमृतपालसिंह बुर्जवाला, सुखप्रीतसिंह गुलाबेवाला, बादूबाई 40एफ, जसपालकौर 15ओ, पूजा मलकानाकलां, महेश कुमार शर्मा सेखसरपाल, भीमसिंह बुर्जवाला, अक्षित, गुरलाभसिंह सेखसरपाल, कविता, जसनदीपकौर मलकानाकलां, विक्रांत कौशल डीएवी स्कूल, राजेंद्रसिंह श्रीकरणपुर, पूनमरानी, जसपालकौर, मंजूदेवी, सुमनदेवी, ज्योति, हरजीतसिंह राउमावि धनूर, लवप्रीत 39जीजी, पत्रकार रोहित चंदवानी तथा देवेंद्र कौशिक को सम्मानित किया जाएगा।
सादुलशहर. राजकीय बालिका सीनियर स्कूल खेल मैदान में रविवार को सुबह उपखंड स्तर पर सामूहिक रूप से गणतंत्र दिवस समारोह होगा। मुख्य अतिथि एसडीएम रणजीत गोदारा ध्वजारोहण करेंगे। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पीटी परेड में भाग लेंगे। इस दौरान उपखंड स्तर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, समाज सेवियों एवं कार्मिकों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार सम्मानित होने वाले 14 जनों में जैन कॉलेज के छात्र पंकज कुमार, राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा हरप्रीत कौर, वसंत वैली स्कूल के विद्यार्थी अभिजीत न्यौल, मनोज श्योराण, लवजोत सिंह, कमलप्रीत सिंह, छिंद्रपाल सिंह, मनोज भांभू, पूनम न्यौल एवं नवीन राठौड़ व राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर अध्यापक नानकचंद बाघला, राजकीय छात्रावास में कार्यरत सहायक कर्मचारी हरफूल राम, समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर सतविंद्र सिंह मिस्त्री, सीआर सीनियर स्कूल के व्यवस्थापक बीरबल सिंह रिणवा शामिल हैं।