सात दिन तक आंदोलन स्थगित करने पर सहमति
पदमपुर. घमूडवाली में झोटा चोरी प्रकरण को लेकर प्रदर्शन तथा चक्काजाम करने के आरोप में पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार किया। जिन्हें अदालत में १०-१० हजार के जमानत मुचलक पर जमानत पर रिहा किया। 5 केके ग्राम पंचायत में दो झोटों को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए। रोषस्वरूप भारतीय किसान संघ ने २० जनवरी को घमूडवाली थाने के बाहर चक्काजाम लगा तो पुलिस ने अशोक जाखड़ सहित 24 लोगों को नाम दर्ज व 40 अन्य लोगों को अज्ञात बताकर 65 लोगों के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने रास्ता जाम करने के मामले में कर्म सिंह, संदीप सिंह, शिंगारासिंह और सुलतान राम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारोंआरोपियों को पदमपुर की अदालत में पेश किया जहां सिविल न्यायाधीष ने सभी आरोपियों को 10 हजार रुपए जमानत मुचलका पर जमानत मंजूर कर रिहा कर दिया
शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के अशोक जाखड़ व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक घमूडवाली थाना में हुई। डीएसपी सहीराम बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वह झोटा चोरी प्रकरण के मामले में नए सिरे से जांच करेंगे। डीएसपी के आश्वासन पर भारतीय किसान संघ ने गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए आंदोलन एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।