पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका दिवस पर भू्रण हत्या रोकने की अपील

बालिका दिवस पर भू्रण हत्या रोकने की अपील

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदमपुर. जिस समाज में नारी का सम्मान होता है वहां अमन-चैन, शांति और विकास की गंगा बहती है। यह बात बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल कुमार कामरा ने शुक्रवार को बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान में आने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह, आंगनबाड़ी केन्द्र की प्रभारी कल्पना, पुष्पा जिंदल के अलावा बाल विकास परियोजना में काम करने वाली अनेक महिलाओं ने भाग लिया।
श्रीविजयनगर. महिला व बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र ४३जीबी पर किशोरी दिवस मनाया गया। महिला पर्यवेक्षक भगवती लदड़ के अनुसार इस अवसर पर महिला व बाल विकास विभाग द्वारा किशोरियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई। बालिकाओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
श्रीकरणपुर. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने व बालिकाओं को बढावा देने के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्या शक्तिरानी कटारिया ने की। मुख्य अतिथि विकास अधिकारी आदित्य आनंद, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार चेतन त्रिपाठी, बीईईओ पन्ना लाल कड़ेला, प्रधानाचार्य सतीश कुमार गोयल थे। छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या पर विचार रखे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती शर्मा व सुपरवाइजर कुलदीपकौर ने गीतों के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या रोकने व लड़कों की तरह बालिकाओं को बढावा देने की प्रस्तुति दी। वहीं राबाउमावि के छात्राओं ने खेडऩ दे दिन चार पर रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सुषमा शारदा, सुषमा शर्मा, राजविंद्र कौर, सुशीला बुडाकिया, प्रतिमा कामरा आदि मौजूद थी।
रायसिंहनगर. महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बालिका दिवस पर कार्यक्रम बीआरसी भवन में शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीपीओ दीपक वाजपेयी ने बालिका सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि बालिका दिवस साल में तीन बार मनाया जाता है। इस मौके पर विभागीय स्तर पर संचालित योजनाओं को ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाने, लिंगभेद मिटाने, बालिका सुरक्षा को लेकर हुए प्रयासों व बालिकाओं को जागृत किया जा रहा है। उन्होंने गरिमा पेटी अथवा अन्य विकल्पों का किसी भी घटना की स्थिति में फायदा उठाने का आग्रह किया। उन्होंने विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही पोषक तत्वों का प्रयोग नियमित करने को भी कहा। इस मौके पर अतिरिक्त ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हाकमसिंह, रामबाई, हरजीतकौर, गुरमैलकौर, हरबंशकौर, चरणजीतकौर, कमलेश सहित अन्य महिला पर्यवेक्षकों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के उपरांत मेहंदी व कुर्सी दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।