- Hindi News
- पैनल सिस्टम लॉक, डेढ़ घंटे देरी से चली बठिंडा लालगढ़ ट्रेन
पैनल सिस्टम लॉक, डेढ़ घंटे देरी से चली बठिंडा-लालगढ़ ट्रेन
सूरतगढ़. गांव रंगमहल रेलवे फाटक के पास रेलवे का पैनल सिस्टम लॉक हो जाने से बठिंडा से सूरतगढ़ आने वाली ट्रेन डेढ़ घंटे तक आउटर सिग्नल पर खड़ी रही। रेलवे के मेंटेनर द्वारा पैनल सही किए जाने के बाद ही ट्रेनरवाना हो पाई। ट्रेन के देरी से रवाना होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं रेलवे स्टेशन पर भी बीकानेर जाने के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक राजीव वालिया ने बताया कि रंगमहल स्टेशन पर रेलवे का पैनल सिस्टम लगा हुआ है। पैनल सिस्टम से ही गाडिय़ों का रूट चेंज कर आगे आने-जाने का सिग्नल दिया जाता हैं। अधिकारियों के अनुसार करीब पौने दो बजे पैनल सिस्टम फेल होने से लॉक हो गया। इसी दौरान बठिंडा-लालगढ़ 54701 पैसेंजर ट्रेन रंगमहल के आउटर सिंग्नल पर पहुंच गई। वहीं इससे पहले आई मालगाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। पैनल लॉक होने से ट्रेन का रूट चेंज नहीं हो पाया, जिससे गाड़ी को वहीं रोक कर रखना पड़ा।