- Hindi News
- अग्रवाल महिला समिति की कार्यकारिणी घोषित
अग्रवाल महिला समिति की कार्यकारिणी घोषित
सूरतगढ़. अग्रवाल महिला समिति की शुक्रवार को अध्यक्ष वंदना गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि कमलेश मित्तल को संरक्षक, सुनीता अग्रवाल को सचिव, उमा मित्तल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किरण अग्रवाल उपाध्यक्ष, रेखा सरावगी को सह सचिव व रचना अग्रवाल को संस्कृति मंत्री बनाया गया। इसके अलावा मधु गर्ग, निर्मला सिंगल, उर्मिला मोर, सपना अग्रवाल, किरण मोदी, दर्शना बंसल, कमलेश गुप्ता, आशा बंसल, मंजू लीला व नीलम लीला को कार्यकारिणी सदस्य व सरोज बंसल, शारदा गोयल तथा रजनी मोदी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
मतदाता जागरूकता के लिए हुई भाषण प्रतियोगिता
राजियासर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को नायब तहसीलदार नारायणराम की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इससे विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। नायब तहसीलदार, संस्था प्रधान अनीताकुमारी व व्यख्याता संजीव मदान ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मताधिकार को लोकतंत्र की ताकत बताते हुए विद्यार्थियों को मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक बनाने का संकल्प दिलवाया। इस दौरान महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बीएलओ पूर्णमल, रेखा वर्मा, सुमन सहारण, संजय भारती, किरण पारीक आदि ने भाग लिया।
श्रीविजयनगर. राष्ट्रीय मतदान दिवस पर देवेंद्र बाल भारती विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रों को तीन ग्रुपों में बांटकर आयोजित इस प्रतियोगिता में राजनीति, खेल, विज्ञान, समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न दिये गये। विद्यालय के डायरेक्टर तरुण तनेजा के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ बच्चों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश उनके अभिभावकों तक पहुंचाना है।
मतदाता जागरूकता दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई शपथ
श्रीकरणपुर. मतदाता जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में नगरपालिका परिसर में कर्मचारियों का सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर सभी कर्मचारियों को अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार, प्रशिक्षु ईओ सोहनलाल तथा चेयरमैन जुगलकिशोर सैन ने बिना किसी लालच, दबाव व बिना भेदभाव के स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई।
64 आवारा पशुओं को गोशाला छोड़ा
गजसिंहपुर. नगरीय क्षेत्र में स्वच्छ नगर अभियान के दौरान सफाई एवं सौंदर्यीकरण के तहत कस्बे के बाजार, धानमंडी आदि स्थानों से नगरपालिका कर्मचारियों ने 64 आवारा पशुओं को असहाय नंदी गोशाला में छोड़ा।
बीपीसीएल का स्थापना दिवस मनाया
श्रीविजयनगर. भारत गैस के वितरक भगवती गैस एजेंसी की ओर से शुक्रवार को भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भगवती गैस एजेंसी के कार्यालय की विशेष साज सज्जा की गई तथा गैस उपभोक्ताओं को कंपनी के उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई।
रेल सेवा शुरू करवाने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना
सादुलशहर. श्रीगंगानगर-सादुलशहर-हनुमानगढ़ मार्ग पर नवस्थापित रेल मार्ग पर रेल सेवा शुरू करने की मांग को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को रेलवे स्टेशन परिसर में सांकेतिक धरना लगाया गया। नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह शेखावत ने किया। इस दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
सीसी रोड का निर्माण शुरू
रावलामंडी. ग्राम पंचायत ने शुक्रवार से मंडी से केशव कॉलोनी जाने वाली खड़ंजा व टूट चुकी डामर रोड पर अब सीसी रोड का निर्माण शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत ने निर्माण को लेकर जमीन समतल करने का काम शुरू कर दिया है। सरपंच सरजीत बरोका ने बताया कि १६ फीट चौड़ी सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक शहीद भगतसिंह स्कूल तक सीसी रोड निर्माण का बजट मिला है।