- Hindi News
- सादुलशहर के तीन लोग घायल, संगरिया के पास हुआ हादसा
सादुलशहर के तीन लोग घायल, संगरिया के पास हुआ हादसा
भास्कर न्यूज - संगरिया
गांव भगतपुरा रोड स्थित पप्पू सिंह की ढाणी के पास शुक्रवार सुबह दो प्राइवेट बसों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बस चालक की मौत हो गई, जबकि दोनों बसों में सवार 17 यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह आठ बजकर पचास मिनट पर हुआ। मार्ग पर घना कोहरा छाया होने के कारण बसें भिड़ गईं। हादसे में बस चालक अनिल पूनियां ((42)) पुत्र दयालचंद निवासी भाखरांवाली की हनुमानगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को हनुमानगढ़ के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मालारामपुरा से संगरिया की ओर आ रही एक निजी बस पुलिया पर अनियंत्रित होकर सामने आ रही दूसरी बस से भिड़ गई। पुलिस ने निजी बस एचओ आरजे-31 पीए-2137 के घायल बस चालक रामस्वरूप पुत्र गोपालाराम बिश्नोई ((55)) वार्ड 10 संगरिया के पर्चा बयान पर बस चालक अनिल पूनियां पुत्र दयालचंद निवासी भाखरांवाली पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है।
कोहरे के कारण भिड़़ी बसें चालक की मौत, 17 घायल
संगरिया. हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बसें।