पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्म करवा रहा है स्कूलों में कमरों व शौचालयों का निर्माण

फार्म करवा रहा है स्कूलों में कमरों व शौचालयों का निर्माण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज, सूरतगढ़. केंद्रीय कृषि राज्य फार्म निगम सामाजिक उत्तर दायित्व योजना के तहत विभिन्न सरकारी स्कूलों में कमरों का निर्माण करवा रहा है। वहीं ठंडे पानी के लिए वाटरकूलर व शौचालय बना रहा है। इसके लिए 74 लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान रखा है। इनमें सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, मानकसर उच्च माध्यमिक स्कूल, जानकीदासवाला उच्च माध्यमिक स्कूल व जैतसर सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल शामिल हंै। निगम अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों में कमरों व शौचालयों का निर्माण का काम शुरू हो गया है। निगम फार्म की लाभांश राशि में से कुछ राशि सामाजिक सहायता के रूप में सामाजिक कार्यों पर खर्च करता है। इसी के तहत सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के उपयोग के लिए यह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

ये होगा स्कूलों में निर्माण: स्कूलों में एक-एक कमरा मय बरामदा, वाटरकूलर, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय मय पानी की सुविधा के बनाए जाएंगे। स्कूलों में वाटरकूलर लगने से विद्यार्थियों को गर्मी में ठंडा पानी पीने को मिलेगा। निगम ने इससे पूर्व गांव रामपुरा, बाजूवाला व सात एलसी के सरकारी स्कूलों में योजना के तहत कमरों व शौचालयों का निर्माण करवाया था।

मार्च में हो जाएगा निर्माण पूरा

निगम की योजना के तहत स्कूलों में कमरों व शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। इनमें दो स्कूलों में काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा।

आरके कस्वां, एक्सईएन केंद्रीय राज्य फार्म सूरतगढ़





मार्च में हो जाएगा काम पूरा

॥निगम की योजना के तहत स्कूलों में कमरों व शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। इनमें दो स्कूलों में काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। - आरके कस्वां, एक्सईएन केंद्रीय राज्य फार्म सूरतगढ़

स्कूलों में एक-एक कमरा मय बरामदा, वाटरकूलर, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय मय पानी की सुविधा के बनाए जाएंगे। स्कूलों में वाटरकूलर लगने से विद्यार्थियों को गर्मी में ठंडा पानी पीने को मिलेगा। निगम ने इससे पूर्व गांव रामपुरा, बाजूवाला व सात एलसी के सरकारी स्कूलों में योजना के तहत कमरों व शौचालयों का निर्माण करवाया था।

ये होगा स्कूलों में निर्माण

भास्कर न्यूज - सूरतगढ़.

केंद्रीय कृषि राज्य फार्म निगम सामाजिक उत्तर दायित्व योजना के तहत विभिन्न सरकारी स्कूलों में कमरों का निर्माण करवा रहा है। वहीं ठंडे पानी के लिए वाटरकूलर व शौचालय बना रहा है। इसके लिए 74 लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान रखा है। इनमें सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, मानकसर उच्च माध्यमिक स्कूल, जानकीदासवाला उच्च माध्यमिक स्कूल व जैतसर सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल शामिल हंै। निगम अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों में कमरों व शौचालयों का निर्माण का काम शुरू हो गया है। निगम फार्म की लाभांश राशि में से कुछ राशि सामाजिक सहायता के रूप में सामाजिक कार्यों पर खर्च करता है। इसी के तहत सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के उपयोग के लिए यह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।