ट्रक-कैंटर की टक्कर में खलासी की मौत
कैंचियां - श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे धुंध के कारण ट्रक व कैंटर में आमने-सामने टक्कर होने से कैंटर के खलासी की मौत हो गई। ट्रक के खलासी के मामूली चोटें आईं। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कैंटर का खलासी भजनसिंह पुत्र खिराजसिंह निवासी कंडम जिला फिरोजपुर कैंटर में बुरी तरह फंस गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कैंचियां चौकी प्रभारी धर्मपाल लेघा व ग्रामीणों ने कैंटर में फंसे खलासी को बाहर निकालने की कोशिश की पर सफल नहीं हो पाए। बाद में जेसीबी मशीन की सहायता से आधे घंटे में खलासी को बाहर निकाला गया। उसे श्रीगंगानगर ले जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। ट्रक नोखा से सरकारी गेहूं भरकर श्रीगंगानगर की ओर जा रहा था। कैंटर किन्नू भरकर सूरतगढ़ की ओर आ रहा था। किसी वाहन को ओवरटेक करते धुंध के कारण हादसा हो गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह संगरिया के पास भगतपुरा रोड स्थित ढाणी के पास धुंध के कारण दो बसों की भिड़ंत में एक बस चालक की मौत हो गई और १७ यात्री घायल हो गए थे।
कैंचियां. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
हो गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह संगरिया के पास भगतपुरा रोड स्थित ढाणी के पास धुंध के कारण दो बसों की भिड़ंत में एक बस चालक की मौत हो गई और १७ यात्री घायल हो गए थे।