पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीगंगानगर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अनूपगढ़ पालिकाध्यक्ष दुर्घटना में बचे

श्रीगंगानगर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अनूपगढ़ पालिकाध्यक्ष दुर्घटना में बचे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर - घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप इंदौरा की बोलेरो ट्रक से टकरा गई। चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे के पास हुई इस दुर्घटना में बोलेरो काफी क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार जिलाध्यक्ष इंदौरा व उनकी पत्नी अनूपगढ़ नगरपालिका की अध्यक्ष सीमा इंदौरा बाल-बाल बच गए। इंदौरा दंपती जयपुर से आ रहे थे।
इंदौरा के अनुसार वे सुबह करीब 8:45 बजे एक ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से एक बस आ गई। धुंध की वजह से बस नहीं दिखी। इससे बैलेंस बिगडऩे से बोलेरो ट्रक से टकरा गई।