- Hindi News
- स्वतंत्रता सेनानी मोमनराम बगडिय़ा का निधन
स्वतंत्रता सेनानी मोमनराम बगडिय़ा का निधन
भादरा - गांव भांगवा में शुक्रवार देर रात स्वतंत्रता सेनानी मोमनराम बगडिय़ा का निधन हो गया। वे ९४ वर्ष के थे। बगडिय़ा आजाद हिंद फौज के सिपाही थे। शनिवार दोपहर गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी कमला, पुत्र दरियासिंह, पुत्री धर्मों, राजो सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बगडिय़ा द्वितीय विश्वयुद्ध के समय अंग्रेजों की सेना में भर्ती हुए और बाद में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए। नेताजी के साथ अंग्रेजों से लोहा लेते हुए सन १९४२ में अंग्रेज सरकार ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद वे चार साल लापता रहे, ये चार वर्ष उन्होंने अंग्रेजों के विभिन्न शिविरों और जेलों में गुजारे।