- Hindi News
- दुष्कर्म के आरोप में महिला सहित तीन नामजद
दुष्कर्म के आरोप में महिला सहित तीन नामजद
सूरतगढ़ - महिला से दुष्कर्म के आरोप में सदर पुलिस ने शनिवार को एक महिला सहित तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव ढाबां झालार निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 16 जनवरी को घर में बच्चों के साथ थी। इसी दौरान रामप्यारी उसके घर आई और काम के बहाने अपने घर ले गई। जहां पर उसके साथ राजू व बिंद्रसिंह ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।