पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो को किया श्रीगंगानगर रेफर

दो को किया श्रीगंगानगर रेफर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीकरणपुर. शनिवार शाम को गजसिंहपुर रोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने हुई भिडं़त में पांच जने घायल हो गए। दो घायलों के फैक्चर होने पर श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार स्थानीय बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अतुलकुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी वार्ड एक रायसिंहनगर बैंक से अपने घर जा रहा था। बस छूटने पर कर्मचारी विकास उनको बस चढ़ाने के लिए अपनी बाइक पर बिठाया लिया। गांव 47एफ के अड्डे के पास उनका बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। शाखा प्रबंध अतुल कुमार अरोड़ा के पैर में तथा विकास कुमार के कंधे में फैक्चर हो गया तथा दूसरे बाइक पर सवार जगदीश पुत्र डूंगरराम नायक व उसकी मां बादामी देवी, सोनू पुत्र पृथ्वीराज नायक निवासी 23जैड के भी चोट लगी।
घायलों को राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां शाखा प्रबंधक व बैंक के कर्मचारी को श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया।