पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंटिंग में बच्चों ने उकेरे देशभक्ति के चित्र

पेंटिंग में बच्चों ने उकेरे देशभक्ति के चित्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़. हर्ष कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें पेंटिंग के तहत बच्चों ने शहीद भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, गोपालाचार्य व स्वामी विवेकानंद तथा राष्ट्रीय ध्वज, गणतंत्र दिवस परेड स्थल, जलियांवाला बाग सहित आदि देशभक्ति के चित्र उकेरे। छात्र करण, पारस व प्रशांत विजेता रहे। क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने देश की आजादी व गणतंत्रता दिवस के प्रश्नों का बढ़चढ़ कर जवाब दिया। इसमें यशवद्र्धन, कुशल गर्ग, करण सुथार व तनीषा खान विजयी रहे। निर्णायक मंडल में कल्पना गौड़, रानी शर्मा व निर्मला ओली शामिल थे। चेयरमैन अनिल धानुका व प्रधानाध्यापिका प्रवीण धालीवाल ने बच्चों को गणतंत्र व स्वाधीनता दिवस के बारे में जानकारी दी।