- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर भी खुली रहीं मीट की दुकानें
गणतंत्र दिवस पर भी खुली रहीं मीट की दुकानें
श्रीकरणपुर. सरकार के आदेशों के बावजूद गणतंत्र दिवस पर मीट की दुकानें खुली। थाना इंचार्ज कार्रवाई करने के लिए सरकार के आदेशों का इंतजार करते रहे। शाम को पुलिस ने वार्ड-4 की एक दुकान बंद कराकर मेवाराम खटीक को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार रविवार को गणतंत्र दिवस पर वार्ड-4 नजदीक अंबेडकर पार्क तथा रड़ेवाला रोड स्थित दुकानदारों द्वारा खुलेआम मीट बेचा जा रहा था। इस संबंध में शाम को थाना इंचार्ज सतवीरसिंह पूनिया से बात की तो उन्होंने बताया कि न ही उन्हें इसकी जानकारी है और न ही इस संबंध में किसी प्रकार के आदेश मिले हैं। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि समाचार-पत्रों के माध्यम से इस दिन मीट बिक्री पर प्रतिबंध की जानकारी मिली है। उधर, रड़ेवाला रोड स्थित दुकानदारों को पुलिस की कार्रवाई की भनक लग गई। इसके बाद उन्होंने दुकानें बंद कर दीं। गिरफ्तार दुकानदार को एसडीएम ने पाबंद करते हुए जमानत पर छोडऩे के आदेश दिए। सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस व 30 जनवरी को पशु-पक्षियों के वध पर रोक लगाने तथा मांस की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।