- Hindi News
- अनूपगढ़ एएसआई बलवंतसिंह पुलिस पदक से सम्मानित
अनूपगढ़ एएसआई बलवंतसिंह पुलिस पदक से सम्मानित
अनूपगढ़. पुलिस थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक ((एएसआई)) बलवंतसिंह को जयपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्वारा जारी पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। एएसआई को यह पदक राज्यपाल ने सराहनीय व उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि बलवंतसिंह अनूपगढ़ थाने में हेडकांस्टेबल के पद रह चुके हैं और डेढ़ वर्ष पूर्व सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे।
नेतेवाला टीम ने जीता फुटबाल टूर्नामेंट ((घड़साना)) कस्बे के शहीद भगत सिंह राजकीय स्टेडियम में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को नेतेवाला ने जीता। आयोजक सर्वजीत सिंह ने बताया कि फाइनल मैच डब्बर तथा नेतेवाला की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें नेतेवाला ने डब्बर को ६-० के अंतर से हराया। जिसमें राणा ने पांच गोल किए। समापन समारोह में एसडीएम सोहन लाल कायल ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।