पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर में गंूजे देशभक्ति गीत, प्रतिभाएं सम्मानित

जिलेभर में गंूजे देशभक्ति गीत, प्रतिभाएं सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो 01 सूरतगढ़. स्टेडियम ग्राउंड में ध्वजारोहण करते हुए मुख्य अतिथि एडीएम आशाराम डूडी, 02. सूरतगढ़. मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करते हुए सीआरपीएफ के जवान, 03 सूरतगढ़. सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए छात्राएं, 06-सूरतगढ़. सामूहिक नृत्य पेश करते नन्ने बच्चे.

04. राजियासर. सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती हुए छात्राएं,

05. पालीवाला. ध्वजारोहण करते हुए मुख्य अतिथि

फोटो 01 रायसिंहनगर. कर्मचारी को सम्मानित करते उपजिला कलक्टर भगवतीप्रसाद प्रजापत।

फोटो 01, 02 रावलामंडी. राजकीय माध्यमिक विद्यालय नौ पीएसडी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते विद्यार्थी।

फोटो अनूपगढ़ 03 से 05 अनूपगढ़. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस।

फोटो 01 सादुलशहर. नगरपालिका परिसर पर झंडारोहण करते पालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़, साथ में अन्य

फोटो-01 जैतसर. ध्वजारोहण करते हुए सरपंच व अन्य।

फोटो 01 गजसिंहपुर. पालिका अध्यक्ष छात्रा को सम्मानित करते हुए।

फोटो 01 से 03 श्रीकरणपुर. समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते स्कूल के विद्यार्थी।

सूरतगढ़. इलाके में 65वां गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। स्टेडियम ग्राउंड में हुए मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम आशाराम डूडी ने ध्वजारोहण किया। वहीं केंद्र व राज्य सरकार के कार्यालयों में प्रभारी अधिकारियों ने राष्ट्र ध्वज फहराया। लवकुश मॉडल स्कूल, सरदारगढ़ के आयुर्वेदिक चिकित्सालय, वीर तेजाजी जाट संस्थान, टैगोर कॉलेज, यूरो किड्स, श्रीदयानंद आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय, सूरजीदेवी आसकरण जैन राजकीय बालिका उप्रा विद्यालय व महाराणा प्रताप चौक पर ध्वजारोहण किया।

राजियासर. टिब्बा क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजियासर के सरकारी स्कूल में सरपंच उदाराम मेघवाल व मोकलसर के सरकारी स्कूल में सरपंच गणेशाराम गोदारा व डीडवाना के सरकारी स्कूल में हुए कार्यक्रम में सरपंच अर्जुनराम गोदारा ने ध्वजारोहण किया।

बीरमाना. गणतंत्र दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में सरपंच ओमप्रकाश गेदर ने ध्वजारोहण किया। गांव रघुनाथपुरा के सरकारी स्कूल, पांच डीडब्ल्यूएम, हरदासवाली के सरकारी स्कूल, दो बीपीएम में ध्वजारोहण किया।

श्योपुराकस्सी. ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। चक 28 पीबीएन के सरकारी स्कूल, चक 26 पीबीएन के राउप्रा विद्यालय, नेहरू पब्लिक माध्यमिक विद्यालय, चक 24 पीबीएन ए में के राउप्रा विद्यालय, चक 24 पीबीएन सी के सरकारी स्कूल, दो केएसआर के स्कूल, भगवानसर के राउमा विद्यालय, श्योपुराकस्सी के सैंट मैरी सीनियर सैकंडरी स्कूल व गांव घमंडिया के विकास बाल भारती विद्या मंदिर सीनियर सैकंडरी स्कूल में ध्वजारोहण किया।

पालीवाला. राजकीय माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रवणराम दुग्गेसर ने ध्वजारोहण किया।

गजसिंहपुर. नगरपालिका स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण व समारोह की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी मेघराजखत्री ने की। पटवार प्रशिक्षण केंद्र में भी ध्वजारोहण किया गया।

राजपुरा पिपेरन. राजकीय माध्यमिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंचायत समिति प्रधान सुभाष भूकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

रामसिंहपुर. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि उप सरपंच गौरांदेवी ने ध्वजारोहण किया। गांव 20 एएस में राउप्रा विद्यालय में मुख्य अतिथि गुरबचनसिंह, कूपली में सरपंच कलावतीदेवी व गांव रेडबग्गी में सरपंच बलजिंद्रकौर ने ध्वजारोहण किया।

जैतसर. गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में हुआ। अतिथियों ने ध्वजारोहण किया एवं पुलिस थाने के सिपाहियों ने ध्वज को सलामी दी।



सादुलशहर. गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं, बैंक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए। राजकीय बालिका सीनियर स्कूल परिसर में उपखंड स्तरीय कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम रणजीत गोदारा ने झंडारोहण किया। कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय, पंचायत समिति, तहसील कार्यालय, आयुर्वेदिक औषधालय, रेलवे स्टेशन, व्यापार मंडल, विद्युत निगम कार्यालय, सरकारी अस्पताल, पुलिस थाना, एसबीआई शाखा में झंडारोहण किया। इसी तरह भारत पब्लिक सेकंडरी स्कूल, आशीष शिक्षा सदन, बाल भारती सीनियर स्कूल, खालसा गल्र्स कॉलेज, जीएन माध्यमिक स्कूल, मालवीय पब्लिक सीनियर स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, एसबीएस सीनियर स्कूल, महिला पीजी महाविद्यालय में झंडारोहण किया। गांव तख्तहजारा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में भी झंडारोहण किया गया।

घड़साना. कस्बे में रविवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में हुए कार्यक्रम में एसडीएम सोहन लाल कायल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके अलावा पंचायत समिति, जीकेएसबी तथा स्कूलों व अन्य संस्थाओं में भी संस्था प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया।

अनूपगढ़. गणतंत्र दिवस क्षेत्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम महेंद्र सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले शहर के सभी निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थाओं व अन्य कार्यालयों पर सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया गया। वहीं सेना की एक बटालियन ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांव 18 पी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया।

श्रीकरणपुर. कस्बे के राउमावि खेल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम मुनिदेव यादव ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी।

रावलामंडी. कस्बे सहित गांवों में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया। उपतहसील भवन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांव 9 पीएसडी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया।

श्रीविजयनगर. मंडी और आसपास के क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजकीय सीनियर सैकंडरी विद्यालय में खेल मैदान में उपखंड प्रशासन द्वारा भारत विकास परिषद के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मंडी के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। एसडीएम रामचंद्र पोटलिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड 12, राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड 8 में ध्वजारोहण किया गया।

रायसिंहनगर. रविवार को 65वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी गैरसरकारी कार्यालयों, विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान कर तिरंगे को सलामी दी गई। मुख्य समारोह में सुबह 9.15 बजे मुख्य अतिथि एसडीएम भगवतीप्रसाद प्रजापति ने तिरंगा फहराया तथा परेड की सलामी ली।