ट्रक व ट्रोले में भिड़ंत, एक घायल
रावतसर. कस्बे के निकट मेगा हाईवे पल्लू रोड डीडब्ल्यूडी नहर के पास पर रविवार रात को दो ट्रक-ट्रोलों में हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। 108 एंबुलेंस के चालक संदीप सहारण व ईएमटी अमित बिश्नोई ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी डाबड़ी तहसील भादरा ने डीडब्ल्यूडी नहर के पास खड़े एक ट्रोले में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। रावतसर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गिरफ्तार : रावतसर. पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर डेक को जब्त किया है। सहायक उपनिरीक्षक लेखराम ने सुनिल पुत्र रूपराम जाट निवासी वार्ड 4 केलनियां पल्लू को रावतसर के सरकारी अस्पताल के आगे तेज आवाज में डेक बजाने के आरोप में कार्रवाई की।