पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रविवार शाम बड़ोपल रोड पर हुई वारदात, पुलिस बोली रुपए छीनने की घटना संदेहास्पद

रविवार शाम बड़ोपल रोड पर हुई वारदात, पुलिस बोली- रुपए छीनने की घटना संदेहास्पद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़. देसी कट्टा लगाकर पहले तो एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, फिर उसकी गाड़ी में रखे तीन लाख रुपए लूट लिए गए। घटना रविवार शाम की है। पीडि़त ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस के अनुसार, रुपए छीनने की घटना संदेहास्पद है। पुलिस के अनुसार, गांव पांच एमएचएलएम निवासी प्रभुदयाल जाट ने बताया कि 26 जनवरी की शाम वह चाचा के लड़के ओमप्रकाश के साथ स्विफ्ट कार से गांव जा रहा था। सूर्योदय नगरी से निकलते ही बड़ोपल रोड पर एक युवक ने इशारा कर कार रुकवाई और जैक मांगा। इस दौरान दूसरी साइड में खड़ी एक गाड़ी से पांच-छह जने उतरे और उसकी कार में बैठकर चाबी निकाल ली। इनमें से एक युवक ने पीछे से देसी कट्टा लगाकर मारपीट की। इसके बाद टूल बाक्स खोल कर उसमें रखे तीन लाख रुपए निकाल लिए। पीडि़त ने बताया कि आरोपियों में एक युवक कुलदीप जाट निवासी जाखड़ावाली था। वारदात करने के बाद सभी फरार हो गए। सीआई रणवीर सांई ने बताया कि मारपीट की घटना जांच में सही पाई गई है, लेकिन घटना संदेहास्पद है। पुलिस आरोपी को पकडऩे का प्रयास कर रही है।



देसी कट्टा दिखाकर व्यक्ति को पीटा फिर तीन लाख लूटे