- Hindi News
- पांच सिंह साहिबान की बैठक में लिया गया निर्णय
पांच सिंह साहिबान की बैठक में लिया गया निर्णय
शिवराज द्रुपद - अमृतसर
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़ की पैतृक रूप से प्रबंधन देख रही कमेटी को तनखैया करार दे दिया गया है। यह निर्णय वर्तमान कमेटी भंग न करने पर श्री अकाल तख्त सचिवालय में हुई पांच सिंह साहिबान की बैठक में लिया गया है। कमेटी के सभी आठों लोगों को १३ फरवरी को बैठक में बुलाया गया है। अगली बैठक में अगर इन लोगों ने पहुंच कर अपना पक्ष नहीं रखा तो इनके खिलाफ मर्यादा के उल्लंघन के आधार पर कार्रवाई हो सकती है। बैठक श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह के अलावा तख्त श्री आनंदपुर साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी मल सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़, दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह और ग्रंथी सुखजिंदर सिंह शामिल हुए।