- Hindi News
- देसी कट्टा दिखाकर व्यक्ति को पीटा फिर तीन लाख लूटे
देसी कट्टा दिखाकर व्यक्ति को पीटा फिर तीन लाख लूटे
सूरतगढ़. देसी कट्टा लगाकर पहले तो एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, फिर उसकी गाड़ी में रखे तीन लाख रुपए लूट लिए गए। घटना रविवार शाम की है। पीडि़त ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस के अनुसार, रुपए छीनने की घटना संदेहास्पद है। पुलिस के अनुसार, गांव पांच एमएचएलएम निवासी प्रभुदयाल जाट ने बताया कि 26 जनवरी की शाम वह चाचा के लड़के ओमप्रकाश के साथ स्विफ्ट कार से गांव जा रहा था। सूर्योदय नगरी से निकलते ही बड़ोपल रोड पर एक युवक ने इशारा कर कार रुकवाई और जैक मांगा।