पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 54 लाख रुपए की लागत से 14 ग्राम पंचायतों में बनेगी 140 पुलिया

54 लाख रुपए की लागत से 14 ग्राम पंचायतों में बनेगी 140 पुलिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सूरतगढ़
अब किसानों को खेतों में आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। कृषि उपजमंडी समिति विभिन्न ग्राम पंचायतों में 140 पुलियों का निर्माण करवा रही है। इसके लिए मंडी समिति ने 54 लाख रुपए का बजट मंजूर कर दिया है। समिति अधिकारियों की माने तो 20 जनवरी को समिति की मासिक बैठक में प्रस्ताव का अनुमोदन कर कृषि विपणन बोर्ड को भिजवा दिया है। फरवरी में पुलिया निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। कृषि उपजमंडी समिति इलाके में आम रास्तों व खालों पर पुलिया निर्माण योजना के तहत पूर्व में 200 पुलिया निर्माण करवा चुकी है। आम रास्तों व खालों पर पुलिया निर्माण होने से किसानों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। साथ ही वे खेतों में काम के लिए उनको संसाधनों से जाने-आने में परेशानी नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि पंचायतों के कई गांवों में आम रास्ते मिट्टी से अटे पड़े हैं और रास्तों के बीच खाला बना होने से आने-जाने में दिक्कत होती है, साथ ही ट्रैक्टर व ऊंटगाड़ी से खेत से फसल व हरा चारा आदि लाने में परेशानी होती है।



इन ग्राम पंचायतों के

गांवों में बनेगी पुलिया

कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पदमपुरा, राजपुरा पीपेरण, सादकवाला, गोपालसर, गोविंदसर, सिंगरासर, रघुनाथपुरा, बीरमाना, बख्तावरपुरा, राजियासर स्टेशन, मोकलसर, जानकीदासवाला, आठ एसएचपीडी व निरवाना के प्रभावित गांवों में आम रास्तों व खालों पर पुलिया बनाई जाएगी।

फरवरी में शुरू हो जाएगा पुलिया निर्माण

॥मंडी समिति क्षेत्र में प्रभावित पंचायतों में आम रास्तों व खालों पर पुलिया निर्माण का काम फरवरी में शुरू हो जाएगा। 20 जनवरी को हुई मासिक बैठक में प्रस्ताव का अनुमोदन कर मार्केटिंग बोर्ड को भिजवा दिया है।

नवीन गोदारा, सचिव कृषि उपजमंडी समिति सूरतगढ़।