पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटू श्रमिकों ने एडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मांगों का सौंपा ज्ञापन

सीटू श्रमिकों ने एडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मांगों का सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़. भारतीय ट्रेड यूनियन सीटू के प्रांतव्यापी आह्वान पर श्रमिक संगठनों ने मंगलवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर एडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले फार्म श्रमिक, ईंट भट्ठा व पल्लेदार यूनियन से जुड़े श्रमिक करनाणी धर्मशाला में इकट्ठा हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए एडीएम कार्यालय पहुंच पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। श्रमिक संगठनों ने एडीएम कार्यालय के समक्ष सभा कर सरकार से मांगों का समाधान जल्द करने की मांग की। सीटू महामंत्री मदन ओझा, लक्ष्मण शर्मा, अरूणसिंह, प्रेमपालसिंह, महीराम, राजकुमार सैन व सखी मोहम्मद ने विचार रखे। श्रमिक नेताओं ने कहा कि राज्य में किसी भी दल की सरकार हो श्रमिकों अनदेखी के शिकार रहते हैं। केंद्र सरकार ने श्रमिक हितों की योजनाओं को लागू नहीं किया। इससे श्रमिक परेशान हैं। सरकार को चेतावनी दी कि श्रमिकों के हितों को अनदेखा किया तो श्रमिक संगठन सहन नहीं करेंगे। इसके बाद एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दस हजार रुपए प्रतिमाह करने, न्यूनतम पेंशन योजना लागू करने की मांग का ज्ञापन सौंपा।