पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली का घरेलू कनेक्शन जारी नहीं किया तो देंगे धरना

बिजली का घरेलू कनेक्शन जारी नहीं किया तो देंगे धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सूरतगढ़
बिजली कनेक्शन का आवेदन करने के चार-पांच माह बाद भी कनेक्शन नहीं मिलने पर वार्ड 22 के लोगों ने डिस्कॉम के खिलाफ रोष जताया। इस संबंध में वार्ड के लोगों ने मंगलवार को डिस्कॉम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एईएन को मांग का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वार्ड के लोगों ने चेतावनी दी है कि सात दिन में उनके घरेलू कनेक्शन के आदेश जारी नहीं किए तो वे डिस्कॉम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। पूर्व पार्षद अजय धींगड़ा व जगदीश मेघवाल के नेतृत्व में डिस्कॉम कार्यालय पहुंचे वार्ड के लोगों ने अधिकारी को अवगत करवाया कि चार-पांच माह पहले घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। साथ ही नियमानुसार राशि भी भरवा दी थी। इसके बाद भी कनेक्शन आदेश जारी नहीं होने पर वार्ड के लोग डिस्कॉम कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर है। वार्ड की सोनादेवी, मोहनलाल, जसवंत, मूर्तिदेवी, शंकरलाल व चंद्रभान सहित अन्य लोग मौजूद थे।