पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज के वार्षिक उत्सव में झूमीं छात्राएं

कॉलेज के वार्षिक उत्सव में झूमीं छात्राएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीविजयनगर. डाडा पम्माराम पीजी कन्या महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव सरगम मंगलवार को बलबीरसिह लूथरा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह सोढी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास के लिए बालिकाओं का शिक्षित होना आवश्यक है। इस अवसर बालिकाओं ने पंजाबी और राजस्थानी समाजिक संस्कृति से जुड़े, देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश उपस्थित लोगों का मन में सामाज व देश प्रेम से की भावना पैदा करने का प्रयास किया। प्राचार्य एचएस वर्मा ने बताया की 36 बालिकाओं से आरंभ होने वाले महाविद्यालय में अब 500छात्राएं अध्यननरत हैं।
तहसील कार्यालय के सामने से बाइक चोरी
श्रीविजयनगर. तहसील कार्यालय के सामने से बाइक चोरी होने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रेमकुमार वार्ड १६ की बाइक सोमवार को तहसील परिसर के सामने से चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विद्यार्थी शिक्षित होने के साथ संस्कारवान भी बनें
सूरतगढ़. त्रिमूर्ति विद्यामंदिर माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। अतिथि के रूप में प्रयागचंद अग्रवाल व किशनलाल पारीक मौजूद थे। व्यवस्थापक मुरलीधर पारीक ने विद्यार्थी जीवन व संस्कार के संबंध में बच्चों से जुड़ी जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने मनमोहक कार्यक्रम पेश किया। इनमें गुंजन, गीतिका, शक्ति सोनी व बजरंग सोनी सहित अन्य बच्चों ने प्रस्तुति दी। प्रधानाध्यापिका बनीता पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व सत्र में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
स्कूल के बच्चों को बांटे गणवेश
श्रीकरणपुर. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मौड़ां के शाला प्रांगण में भामाशाह के सहयोग से 108 बच्चों को जर्सी व गणवेश वितरित किए गए। स्काउटर राजकुमार नागपाल ने बताया कि इस अवसर पर किडेंस परिवार की ओर से एमडी संजीव बिश्रोई ने 108 बच्चों को गणवेश तथा राउप्रावि के 21 बच्चों को टोपी, बेज व गणवेश वितरित किए गए।
फल-सब्जी की रेहडिय़ों के लिए स्थान आरक्षित
सादुलशहर. कस्बे में साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए फल-सब्जी की रेहडिय़ों के लिए बस स्टैंड के समीप पालिका द्वारा स्थान निश्चित किया गया है। उक्त स्थान पर सफेदी डालकर रेहड़ी संचालकों के लिए स्थान आरक्षित कर दिया जाएगा। रेहड़ी संचालक पालिका द्वारा आरक्षित स्थान पर ही कारोबार कर सकेंगे। सफाई निरीक्षक रामकुमार बिश्नोई ने बताया कि आरक्षित स्थान के अलावा अन्य स्थानों पर रेहडिय़ां लगाने वालों के खिलाफ पालिका द्वारा जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
कैनाल लूप लाइन पर रेल सेवा बढाने की मांग
श्रीकरणपुर. रेल संघर्ष समिति ने हनुमानगढ़ ट्रैक पर 29 जनवरी से जयपुर एक्सप्रेस गाड़ी शुरू करने की घोषणा के साथ इस ट्रैक को सूरतगढ़ कैनाल लूप लाइन से जोड़कर गाड़ी चलाने की घोषणा नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की। मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर को पत्र लिखकर हनुमानगढ़ से वाया श्रीगंगानगर सूरतगढ़ पैसेंजर गाड़ी चलाने की मांग करते हुए गाड़ी नहीं चलाने पर तीन फरवरी को रेल प्रशासन के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
जवाहर नवोदय चयन परीक्षा आठ फरवरी को
घड़साना. पंचायत समिति क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आगामी आठ फरवरी को कस्बे के राउमा विद्यालय में होगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र के कक्षा पांच के वे छात्र-छात्राएं जिन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय महियांवाली में कक्षा छह में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आवेदन किया है। उनकी चयन परीक्षा आठ फरवरी को विद्यालय प्रांगण में होगी।
आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर लगाया धरना
रायसिंहनगर. रायसिंहनगर संघर्ष समिति ने डाकसेवकों की भर्ती की अंतिम तिथि बढाने की मांग को लेकर सोमवार को डाकघर पर धरना लगाया। समिति के अध्यक्ष राजेश सिकरवाल ने बताया कि संघर्ष समिति कार्यकर्ताओं के साथ ही धरने में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रसंघ अध्यक्ष व छात्र शामिल हुए। धरनास्थल पर समिति अध्यक्ष राजेश सिकरवाल ने भर्ती प्रक्रिया को सार्वजनिक करने व आवेदन की अंतिम तिथि बढाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु की गई है उन ग्राम पंचायतों में भी आवेदन नहीं मिल रहे हैं। समिति सदस्यों ने मुख्य डाकपाल को ज्ञापन दिया जिस पर डाकपाल ने भर्ती प्रक्रिया की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। ज्ञापन की प्रतियां विभिन्न अधिकारियों को भेजी।