- Hindi News
- सघन निरीक्षण अभियान के तहत अधिकारियों ने जांचा स्कूलों में पोषाहार
सघन निरीक्षण अभियान के तहत अधिकारियों ने जांचा स्कूलों में पोषाहार
सूरतगढ़. सघन निरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न अधिकारियों ने सरकारी स्कूलों में पोषाहार का निरीक्षण किया। एबीईईओ चंदूराम सेठी ने बताया कि एडीएम आशाराम डूडी ने मानकसर के सरकारी माध्यमिक उच्च प्राथमिक, 34 पीबीएन के सरकारी प्राथमिक, भाटोवाली बस्ती के प्राथमिक स्कूल, एसडीएम मोहनलाल जाट ने जानकीदासवाला के राजकीय बालिका स्कूल, उच्च माध्यमिक स्कूल, करनीसर ब्रांच के उच्च प्राथमिक, छह एसजीएम के प्राथमिक व एक केएसआर के प्राथमिक स्कूल, तहसीलदार राकेश न्यौल ने गुडली के उच्च प्राथमिक व प्राथमिक स्कूल, बीडीओ सुल्तानाराम बेनीवाल ने भोजूसर के उच्च प्राथमिक लधेर के उच्च प्राथमिक स्कूल, एबीईईओ सेठी ने बीरमाना के उच्च माध्यमिक, प्राथमिक, हरीसिंहपुरा के उच्च प्राथमिक व एक बीएनएम के प्राथमिक स्कूल, एबीईईओ नरेश रिणवा ने बारेका उच्च प्राथमिक स्कूल, रंगमहल के प्राथमिक, माध्यमिक, रूपालियाढेर, ताखरांवाली के प्राथमिक स्कूल व एबीईईओ जयपाल चाहर ने पदमपुरा के प्राथमिक स्कूल एक व दो पीपीएम, छह एसजीडी, तीन पीपीएम के सरकारी उच्च प्राथमिक व प्राथमिक स्कूलों में पोषाहार का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर सभी स्कूलों में पोषाहार की स्थिति सामान्य पाई गई।
श्रीकरणपुर. तहसीलदार चेतन त्रिपाठी ने ब्लाक के स्कूलों में मिड डे मील का निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ-सफाई की चरमराई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे सुधारने के साथ मिड डे मील की गुणवत्ता पर संतोष जताया। बुर्जवाला तथा नग्गी के स्कूलों में मिड डे मील की
जांच की।