- Hindi News
- केशवनगर हाल्ट पर रेल रुकवाने के लिए पांच से आंदोलन की चेतावनी
केशवनगर हाल्ट पर रेल रुकवाने के लिए पांच से आंदोलन की चेतावनी
श्रीविजयनगर. मंडी व रामसिंहपुर के बीच केशवनगर हाल्ट((40जीबी)) को पुन: आरंभ करवाने के लिए पांच फरवरी से आंदोलन आरंभ किया जाएगा। केशवनगर रेलवे हाल्ट प्रारंभ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलदेवसिंह खिंडा के अनुसार 2001 में केशवनगर रेलवे हाल्ट बंद कर दिया गया। रेलवे के उच्चाधिकारियों से बार-बार निवेदन के करने के बावजूद हाल्ट पुन: आरंभ नहीं किया गया। हाल्ट आरंभ करने की फाइल महाप्रबंधक उत्तर पश्चिमी रेलवे जयपुर के पास विचाराधीन है। संघर्ष समिति ने हाल्ट को तुरंत आरंभ करने, बरोर हाल्ट पर सभी गाडिय़ों का ठहराव सुनिश्चित करने सहित अपने चार सूत्री मांग पत्र के साथ पांच फरवरी को केशवनगर में रेलवे ट्रैक जामकर अनिश्चितकालीन धरना आरंभ करने की चेतावनी दी है।
आरटीई पुनर्भरण राशि भुगतान की मांग ((श्रीकरणपुर)) आरटीई के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा निजी शिक्षण संस्थानों को दी जाने वाली पुनर्भरण राशि के संबंध में ब्लाक के निजी शिक्षण संस्था संचालकों की बैठक हरबंस धालीवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों ने शिक्षा विभाग द्वारा राशि जमा नहीं करवाने पर रोष प्रकट किया और ब्लाक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर दस दिनों में राशि भुगतान नहीं करवाने पर धरना आंदोलन करने का निर्णय लिया।