पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलीपुरा के राशन डिपो का लाइसेंस निलंबित

अलीपुरा के राशन डिपो का लाइसेंस निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. राशन वितरण में गड़बड़ी करने पर रसद विभाग ने मंगलवार को सादुलशहर के एक राशन डिपो का लाइसेंस निलंबित कर दिया। डीएसओ सुभाष चौधरी ने बताया कि सादुलशहर के अलीपुरा ग्राम पंचायत में केशवानंद प्रभुदयाल राशन डिपो का निरीक्षण किया गया था। तब वहां गंभीर खामियां मिली। लोगों ने भी राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें की। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही साबित होने पर राशन डिपो का लाइसेंस निलंबित किया गया है। राशन वितरण का अस्थायी जिम्मा अब वहां अन्य दुकानदार को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता पखवाड़ा अभी चल रहा है। लोग 31 जनवरी से राशन डिपो से राशन ले सकते हैं। इस दौरान दुकान बंद हो अथवा राशन देने में डिपो संचालक आनाकानी करे तो उसकी शिकायत रसद विभाग में दी जा सकती है।
मिस्ड कॉल पर डोनेशन
कटने की अफवाह
श्रीगंगानगर. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर राजनीतिक श्रेय को लेकर होड़ के बीच इसके समर्थन में मिस्ड कॉल देने पर डोनेशन कटने की चर्चा चल रही है। द स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ने इसे अफवाह करार दिया है। स्थानीय लोगों के मोबाइल पर एसएमएस आ रहे है कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी प्रोजेक्ट को समर्थन देने के लिए जिस नंबर पर मिस्ड कॉल देने के लिए कहा जाता है, उस पर कॉल करने पर 50 पैसे प्रति कॉल के हिसाब से कटेंगे। इसे डोनेशन के रूप में लिया जा रहा है। स्टेच्यू ऑफ यूनिट टीम की ओर से अब मोबाइल फोन यूजर्स को एसएमएस भेज कर बताया जा रहा है कि कुछ लोग मिस्ड कॉल से डोनेशन कटने की अफवाह फैला रहे हैं। यह दुष्प्रचार है।