जांच में नौ लाख की दवाइयां मिली
संगरिया. औषधि नियंत्रक हनुमानगढ़ की टीम ने सोमवार को एक गोदाम में छापा मारकर अवैध रूप से रखी करीब नौ लाख की दवाइयां बरामद की हैं। सोमवार सुबह दस बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात 11 बजे तक चली। टीम में शामिल ड्रग कंट्रोलर सुखदीप कौर व श्वेता छाबड़ा ने बताया कि गोदाम में से दवाइयों को जब्त कर लिया है। नगरपालिका के सामने स्थित हरप्रीत सिंह के गोदाम में यह दवाइयां बरामद हुई हंै । इसमें कई कंपनियों के इंजेक्शन व टेबलेट आदि मिले हैं, जिसका गोदाम संचालक के पास गोदाम में दवाइयों के भंडारण के लिए कोई लाइसेंस नहीं था। औषधि नियंत्रक ने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। गौरतलब है कि औषधि नियंत्रक विभाग को कई दिनों से मिल रही शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी।
अवैध रूप से गोदाम में किया था भंडारण, दवाइयां जब्त, रिपोर्ट भेजी