पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोला फेंक में मान सिंह व रस्सा कस्सी में सिंहपुरा विजेता

गोला फेंक में मान सिंह व रस्सा कस्सी में सिंहपुरा विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहपुरा. बाबा विरियम दास स्पोट्र्स क्लब सिंहपुरा की ओर से बलप्रीत सिंह यादगारी खेल मेले का आगाज संगरिया पंचायत समिति प्रधान हरदीप सिंह शाहपीनी ने किया। प्रधान ने कहा कि यहां के बच्चों को खेल का नशा है यह बहुत अच्छी बात है । उन्होंने सहयोग स्वरूप 11 हजार रुपए की सहायता की। पहला मैच पंजाब स्टाइल कबड्डी मुकाबला महिला वर्ग का किलियां वाली व सतीरवाला की टीम के बीच हुआ, जिसमें किलयां वाली विजेता रही। गोला फेंक में मान सिंह प्रथम, संदीप सलवारा द्वितीय व तरसेम सिंह मान तीसरे स्थान पर रहे । रस्साकशी मुकाबले में सिंहपुरा ने कालीरावण की टीम को हराया। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।