- Hindi News
- भगतसिंह पुस्तकालय को सड़क से जोडऩे की मांग
भगतसिंह पुस्तकालय को सड़क से जोडऩे की मांग
श्रीकरणपुर. आल इंडिया स्टूडेंट फैडरेशन के जिला महासचिव के नेतृत्व में छात्रों ने नगरपालिका चेयरमैन जुगलकिशोर सैन को ज्ञापन सौंपते हुए भगतसिंह पुस्तकालय को सड़क से जोडऩे की मांग की। ज्ञापन में एआईएसएफ के छात्रों ने बताया कि पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग क्लास शुरू की हुई हैं। पुस्तकालय का रास्ता कच्चा होने के कारण रास्ते में पानी भरा रहता है और गड्ढे हैं। जिससे छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।