पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर में 227 शपथ आयुक्तों की नियुक्ति राजस्व न्यायालयों में पेश होने वाले दस्तावेजों को ही करें

जिलेभर में 227 शपथ आयुक्तों की नियुक्ति- राजस्व न्यायालयों में पेश होने वाले दस्तावेजों को ही करेंगे सत्यापित, घड़साना में शपथ आयुक्तों की नियुक्ति बाद में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभर में 227 शपथ आयुक्तों की नियुक्ति
राजस्व न्यायालयों में पेश होने वाले दस्तावेजों को ही करेंगे सत्यापित
श्रीगंगानगर - जिला प्रशासन ने बुधवार को जिलेभर में 227 शपथ आयुक्तों की नियुक्ति की। घड़साना से आवेदन नहीं आने के कारण वहां फिलहाल शपथ आयुक्त नियुक्त नहीं हुए हैं। इनकी नियुक्ति वर्ष 2014 के लिए ही मान्य होगी।
कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 104 शपथ आयुक्त, करणपुर में 10, केसरीसिंहपुर में चार, रायसिंहनगर के लिए 48, श्री विजयनगर में नौ, पदमपुर में 11, बींझबायला में दो, सादुलशहर में 19, सूरतगढ़ में 7 तथा अनूपगढ़ में 13 शपथ आयुक्तों की नियुक्ति हुई है। सभी शपथ आयुक्तों को हिदायत दी है कि वे केवल राजस्व न्यायालय में पेश होने वाले दस्तावेजों को ही सत्यापित करेंगे। गोल मोहर का इस्तेमाल नहीं करेंगे और दस्तावेजों के सत्यापन का रिकॉर्ड भी एक रजिस्टर में रखेंगे। इस रजिस्टर की समय-समय राजस्व अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी। यदि कोई शपथ आयुक्त संबंधित उपखंड की किसी उपतहसील में काम करना चाहेगा तो इसके लिए एसडीएम से अलग से अनुमति लेनी होगी।