- Hindi News
- पदमपुर बस स्टैंड रोड पर बनी दुकानों को हटाने के थमाए नोटिस
पदमपुर बस स्टैंड रोड पर बनी दुकानों को हटाने के थमाए नोटिस
पदमपुर. बस स्टैंड मार्ग पर नगरपालिका द्वारा 99 वर्ष की लीज पर काटी गई 300 दुकानों के मालिकों को सिंचाई विभाग ने दस दिन में हटाने के नोटिस पर दुकानदारों ने रोष जताते हुए उन्हें बिना वजह उजाडऩे का आरोप लगाया है।
जल संसाधन विभाग ने जारी नोटिस में कहा है कि बीबी नहर के किनारे 66 फीट जगह विभाग की है। अतिक्रमणों के चलते नहर में गंदगी डाली जा रही है, इसलिए बस अड्डा मार्ग के दुकानदारों ने अगर दस दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाए तो पुलिस के सहयोग से उन्हें हटा दिया जाएगा। इस नोटिस पर 300 से अधिक दुकानदार असमंजस में हैं कि जब नगरपालिका 55 सालों से लीज पर आवंटित दुकानों का उनसे किराया वसूल रही है तो सिंचाई विभाग कैसे इसे अपनी भूमि बताते हुए उन पर अतिक्रमण का आरोप लगा रहा है। दुकानदार संघर्ष समिति अध्यक्ष लक्ष्मीचंद कालड़ा ने बताया कि नहर में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन अगर विभाग ने उन्हें बेवजह परेशान किया तो वे अदालत जाएंगे। पदमपुर नगरपालिका ने 30 फीट से भी ज्यादा जगह दुकानदारों को दे रखी है, जिसके कागजात सभी दुकानदारों के पास सुरक्षित हैं।
भास्कर न्यूज - पदमपुर.
बस स्टैंड मार्ग पर नगरपालिका द्वारा 99 वर्ष की लीज पर काटी गई 300 दुकानों के मालिकों को सिंचाई विभाग ने दस दिन में हटाने के नोटिस पर दुकानदारों ने रोष जताते हुए उन्हें बिना वजह उजाडऩे का आरोप लगाया है।