पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान मेले के लिए किसानों, महिलाओं को करो प्रोत्साहित

किसान मेले के लिए किसानों, महिलाओं को करो प्रोत्साहित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो कैप्शन-०१- श्रीकरणपुर। बैठक में एसडीएम व तहसीलदार से चर्चा करते जिला कलेक्टर।

श्रीकरणपुर. कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत स्थानीय एटीसी फार्म में १६-१७ फरवरी को प्रस्तावित बहुउद्देशीय किसान मेले की तैयारी को लेकर कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर ने गुरुवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने बताया कि मेले में किसानों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें कृषि गतिविधियों सहित संबंधित विभागों की योजनाओं का लाभ मिल सके। इसीलिए मेले में कृषि से हटकर अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं स्वास्थ्य शिविर को भी शामिल किया गया है। उन्होंने मेले में महिलाओं के अलावा युवा किसानों, छात्रों तथा कृषि वैज्ञानिकों को आने के लिए प्रेरित करने साथ-साथ प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। मेले में पशुपालन, कृषि, चिकित्सा, बैंक, उद्यान विभाग, पंचायती राज, खेल विभाग, सहकारिता, लीड बैंक, दुग्ध उत्पादक संघ, मुरारका फाउंडेशन विभाग की सेवाएं ली जाएंगी। कलेक्टर ने मेले की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को समय-समय पर अवगत करवाने के आदेश दिए। एसडीएम मुनिदेव यादव, तहसीलदार चेतन त्रिपाठी, सहायक कृषि निदेशक मुंशीराम ढोल, एएओ कुशलसिंह, कृषि पर्यवेक्षक मोहनसिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।





श्रीकरणपुर. कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत स्थानीय एटीसी फार्म में १६-१७ फरवरी को प्रस्तावित बहुउद्देशीय किसान मेले की तैयारी को लेकर कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर ने गुरुवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि मेले में किसानों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें कृषि गतिविधियों सहित संबंधित विभागों की योजनाओं का लाभ मिल सके। इसीलिए मेले में कृषि से हटकर अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं स्वास्थ्य शिविर को भी शामिल किया गया है। उन्होंने मेले में महिलाओं के अलावा युवा किसानों, छात्रों तथा कृषि वैज्ञानिकों को आने के लिए प्रेरित करने साथ-साथ प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। मेले में पशुपालन, कृषि, चिकित्सा, बैंक, उद्यान विभाग, पंचायती राज, खेल विभाग, सहकारिता, लीड बैंक, दुग्ध उत्पादक संघ, मुरारका फाउंडेशन विभाग की सेवाएं ली जाएंगी। कलेक्टर ने मेले की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को समय-समय पर अवगत करवाने के आदेश दिए। एसडीएम मुनिदेव यादव, तहसीलदार चेतन त्रिपाठी, सहायक कृषि निदेशक मुंशीराम ढोल, एएओ कुशलसिंह, कृषि पर्यवेक्षक मोहनसिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।