पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफोटो ०२ श्रीकरणपुर. पदक विजेता खिलाड़ी, कोच व मैनेजर के साथ।
श्रीकरणपुर. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में २८-२९ जनवरी को संपन्न हुई राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिले की टीम के खिलाडिय़ों ने दो स्वर्ण, दो रजत तथा दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीतकर परचम फहराया। जिसमें स्वर्ण पदक जीतने वाले दो खिलाडिय़ों का नौ से १२ फरवरी को ऊना हिमाचल प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन हुआ हैं। जिला जूडो संघ के सचिव व जूडो कोच डॉ शेरसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में ७३ किग्रा भारवर्ग में लवदीपसिंह व ९० किग्रा में अनिल काठपाल ने स्वर्ण पदक, ८१ किग्रा में ध्यानसिंह व ६६ किग्रा में शोकिन ने रजत तथा ६० कि ग्रा में मनजिंद्रसिंह व १०० किग्रा में वसीम फिरोज ने कांस्य पदक जीते। टीम मैनेजर जसकरण व कोच शेरसिंह के साथ खिलाडिय़ों का श्रीकरणपुर पहुंचने पर जूडो संघ के सदस्यों बूटासिंह गिल, जसविंद्रसिंह, सुखविंद्र राम, रिशवेग, अजायबसिंह बूट्टर आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
भास्कर न्यूज - श्रीकरणपुर.
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में २८-२९ जनवरी को संपन्न हुई राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिले की टीम के खिलाडिय़ों ने दो स्वर्ण, दो रजत तथा दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीतकर परचम फहराया। जिसमें स्वर्ण पदक जीतने वाले दो खिलाडिय़ों का नौ से १२ फरवरी को ऊना हिमाचल प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन हुआ हैं। जिला जूडो संघ के सचिव व जूडो कोच डॉ शेरसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में ७३ किग्रा भारवर्ग में लवदीपसिंह व ९० किग्रा में अनिल काठपाल ने स्वर्ण पदक, ८१ किग्रा में ध्यानसिंह व ६६ किग्रा में शोकिन ने रजत तथा ६० कि ग्रा में मनजिंद्रसिंह व १०० किग्रा में वसीम फिरोज ने कांस्य पदक जीते। टीम मैनेजर जसकरण व कोच शेरसिंह के साथ खिलाडिय़ों का श्रीकरणपुर पहुंचने पर जूडो संघ के सदस्यों बूटासिंह गिल, जसविंद्रसिंह, सुखविंद्र राम, रिशवेग, अजायबसिंह बूट्टर आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सटोरिया गिरफ्तार
श्रीकरणपुर. स्थानीय थाना पुलिस ने दौराने-गश्त बुधवार शाम को सट्टा रकम सहित एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया थानाप्रभारी सतवीरसिंह पूनिया ने बीती रात गुरुद्वारा सिंह सभा के पास हाकमसिंह पुत्र कृष्णलाल निवासी वार्ड नं. २ को पर्ची पर सट्टे की खाईवाली करते हुए 210 रुपए सहित गिरफ्तार किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.