- Hindi News
- ज्वैलर्स शॉप पर छापेमारी कर रिकॉर्ड जब्त किया
ज्वैलर्स शॉप पर छापेमारी कर रिकॉर्ड जब्त किया
श्रीविजयनगर - मंडी के एक ज्वैलर्स के यहां वाणिज्यकर विभाग ने टैक्स चोरी की संभावना को देखते हुए सर्वे किया। सीटीओ ((सूरतगढ़)) निहालचंद बिश्नोई के अनुसार एक ज्वैलर्स की ब्रिकी घटने पर विभाग के अधिकारियों को टैक्स चोरी की शंका हुई। गुरुवार को सीटीओ के साथ एसीटीओ राजेंद्र प्रसाद शर्मा व तेजराम मीणा और जेसीटीओ मनीष कालड़ा, अनिल बेनीवाल व विभाग के अन्य कार्मिकों ने एक ज्वैलर्स पर छापा मारकर रिकार्ड जब्त किया है। बिश्नोई के अनुसार रिकार्ड की जांच के बाद यह निश्चित होगा कि टैक्स की कितनी चोरी की है।