पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केरा फत्ता ने जीती पंजाब स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता

केरा फत्ता ने जीती पंजाब स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहपुरा. बाबा विरियम दास स्पोट्र्स क्लब की ओर से आयोजित आठवीं स्व. बलप्रीत सिंह यादगारी खेल मेले का समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगरिया पालिकाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल ने क्लब को 21 हजार रुपए की राशि भेंट की। प्रदीप बेनीवाल ने कहा कि खेलों में भाग लेने वाले युवा नशों से दूर रहते हैं और युवाओं को खेल से जोड़कर नशामुक्ति अभियान को सफल बनाया जा सकता है। प्रतियोगिता में पंजाब स्टाइल कबड्डी मुकाबले में पंजाब के केरा फत्ता की टीम पहले व पंजाब के ही खारा गांव की टीम दूसरे स्थान पर रही। नेशनल स्टाइल कबड्डी में हरियाणा की टीम पहले व सिंहपुरा की टीम दूसरे स्थान पर रही। पालिकाध्यक्ष ने विजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पंजाब स्टाइल कबड्डी में विजेता टीम को बीस हजार व उपविजेता को 13 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता को 81 सौ व उपविजेता टीम को 51 सौ रुपए का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सरपंच जवंद सिंह खालसा, बलराज सिंह मान, क्लब अध्यक्ष लखा सिंह, तरसेम सिंह मान, मंगा सिंह, बलकरण सिंह, स्वर्ण सिंह, गोपाल सिंह राठौड़ व ग्रामीण मौजूद थे।