वन सुरक्षा को लेकर चर्चा
भीलवाड़ा. आसींद वन क्षेत्र के भड़ाच की वन सुरक्षा समिति की मीटिंग बुधवार को हुई। उपवन संरक्षक आरएन मीणा ने बताया कि मीटिंग में समिति प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने वन्यजीवों के संरक्षण पर चर्चा करते हुए यहां वाटर प्वाइंट की जरूरत बताई। क्षेत्र में भड़ाच व बिच्छूधड़ा के जंगल में प्वाइंट बनाए जाएंगे। जनसहयोग एवं विभागीय फंड से इनका निर्माण कराया जाएगा। मीटिंग के जरिए ग्रामीणों से संवाद साधा गया और जंगल की जरूरतों पर गौर किया गया। उनसे सुझाव भी मांगे गए।
क्चक्चक्च
शाहपुरा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैंप
भीलवाड़ा. परिवहन विभाग द्वारा आगामी शनिवार को शाहपुरा में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का कैंप लगाया जाएगा। डीटीओ दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि हुरड़ा, बनेड़ा, जहाजपुर, शाहपुरा व कोटड़ी क्षेत्र के जिन नए वाहनों के नंबर प्लेट नहीं लगी है। वे शुक्रवार तक जिला मुख्यालय पर रसीद कटाकर शाहपुरा में नंबर प्लेट लगवा सकते हैं।
क्चक्चक्च