पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १० मनोनीत सदस्य हटाए

१० मनोनीत सदस्य हटाए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा. राज्य सरकार ने जिले की विभिन्न कृषि उपज मंडी समितियों में मनोनीत 10 सदस्यों को हटा दिया है। भीलवाड़ा मंडी में केंद्रीय सहकारी वित्तीय संस्था प्रतिनिधि नानूराम कुमावत, राज्य सरकार के प्रतिनिधि केदार जाट, शिवकुमार गगरानी, सहकारी विपण समिति के प्रतिनिधि शोभालाल माली, मांडलगढ़ मंडी के भैरूलाल जाट व ओमप्रकाश जोशी, बिजौलियां मंडी के सुशीला सांखला व शंकरलाल, गंगापुर मंडी के भैरूलाल सुथार व शंकरलाल जाट का मनोनयन निरस्त कर दिया है।
क्चक्चक्च
आगूंचा में 65 एमएम बारिश
भीलवाड़ा. गुलाबपुरा क्षेत्र में बुधवार को कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। बुधवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश आगूंचा में 65 एमएम, शाहपुरा में 60 एमएम हुई। इधर, सर्द मौसम में बारिश के बाद तापमान में वृद्धि हुई है। भीलवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान लगभग चार डिग्री बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
क्चक्चक्च
सोनोग्राफी केंद्रों का होगा निरीक्षण
भीलवाड़ा. जिले के सोनोग्राफी सेंटर्स का रिकॉर्ड जानने के लिए अब निरीक्षण किए जाएंगे। कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर ने सभी प्रभारी अधिकारी, पीसीपीएनडीटी समन्वयक को निर्देशित किया है कि गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के तहत पंजीकृत व अपंजीकृत मशीनों का सर्वे किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी जाएगी।
क्चक्चक्च
पूर्व विधायक बैरवा का निधन
शाहपुरा. शाहपुरा के पूर्व विधायक देवीलाल बैरवा का बुधवार देर शाम उनके पैतृक गांव कनेछनकलां में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को दोपहर 12 बजे कनेछनकलां गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।