पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब के १० कर्टन पकड़े, एक गिरफ्तार

शराब के १० कर्टन पकड़े, एक गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा. आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को तस्वारिया बासा गांव के एक मकान में छापा मारकर १० कर्टन देशी शराब बरामद की है। आबकारी निरीक्षक तरुण अरोरा ने बताया कि टीम ने तस्वारिया बासा गांव के छीतर पुत्र भूला खटीक के मकान पर छापा मारकर वहां से १० कर्टन देशी शराब की बरामद की। मौके से आरोपी छीतर को गिरफ्तार किया गया। आबकारी निरीक्षक से यह शराब नकली होने की आशंका है।
क्चक्चक्च
चोरी का आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा. आसींद थाना पुलिस ने गत साल क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केंद्र से बैटरियां व अन्य सामान चुराने के आरोप में जबरकिया निवासी रामदयाल पुत्र चंपा जाट को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने सेवा केंद्र से चुराया कूकर, पंखा व अन्य सामान बरामद किया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया। मामले में छह आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके थे।
क्चक्चक्च
मारपीट के आरोप में चार गिरफ्तार
भीलवाड़ा. आसींद थाना पुलिस ने गत दिनों लाछूड़ा की महिला के खेत पर अतिक्रमण करने एवं उसके साथ मारपीट करने के आरोप में गांव के ही भोजाराम गुर्जर, मेवाराम गुर्जर, जगदीश कुमावत व कन्हैयालाल सुथार को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
क्चक्चक्च
अवैध रूप से शराब रखने का आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा. सदर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब रखने के आरोप में रीछड़ा के मुकेश पुत्र बरदीचंद सुवालका को गिरफ्तार किया। एएसआई मानसिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुकेश को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। मामले में एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका था।