पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालक की हत्या कर लूटा ट्रक लावारिस मिला

चालक की हत्या कर लूटा ट्रक लावारिस मिला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चभीलवाड़ा
गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में तस्वारियां के पास गत दिनों चालक की हत्या कर लूटा गया ट्रक हरियाणा के भिवानी के पास झप्पा गांव में लावारिस पड़ा मिला। जिसमें से ऑयल गायब था। बुधवार को पुलिस लावारिस मिले ट्रक को गुलाबपुरा लाई।
सीओ गुलाबपुरा राजेश मीणा के अनुसार, गत शनिवार को तस्वारियां के पास चालक धनकेलो ((बिहार)) के रामकरण महतो की हत्या कर लूटा गया ट्रक हरियाणा के भिवानी के पास झप्पा गांव में लावारिस मिल गया, लेकिन उसमें भरा ऑयल गायब था। पुलिस झप्पा गांव से ट्रक को गुलाबपुरा ले आई। जबकि हत्यारों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं। मीणा के अनुसार, पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि फरीदाबाद से ऑयल भरकर चले इस ट्रक का एक जीप लगातार पीछा कर रही थी। इसकी पुष्टि मनोहरपुरा टोल नाके का रिकॉर्ड देखने पर हुई। जिसके आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार
भीलवाड़ा. सदर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब रखने के आरोप में रीछड़ा के मुकेश पुत्र बरदीचंद सुवालका को गिरफ्तार किया। एएसआई मानसिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुकेश को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। मामले में एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका था।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैंप शाहपुरा में
भीलवाड़ा. परिवहन विभाग द्वारा आगामी शनिवार को शाहपुरा में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का कैंप लगाया जाएगा। डीटीओ दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि हुरड़ा, बनेड़ा, जहाजपुर, शाहपुरा व कोटड़ी क्षेत्र के जिन नए वाहनों के नंबर प्लेट नहीं लगी है। वे शुक्रवार तक जिला मुख्यालय पर रसीद कटाकर शाहपुरा में नंबर प्लेट लगवा सकते हैं।