पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूटी सड़कों पर चलना दूभर

टूटी सड़कों पर चलना दूभर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहाजपुर. कस्बे की सड़कों की स्थिति काफी खराब है। टूटी सड़कों पर वाहन चलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। बस स्टैंड से चावंडिया चौराहा तक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। डामर उखड़ गया। गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे हैं। हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस मार्ग पर व्यवसाय करने वाले दुकानदार रामरतन मीणा ने बताया कि कई बार प्रशासन को अवगत करा दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थिति यह है कि इस सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।