हमीरगढ़ में चार घर व एक दुकान में चोरी
हमीरगढ़. गत रात चोरों ने चार घरों व एक दुकान को निशाना बनाया। एक घर से चोर सोना-चांदी के जेवर व नकदी तथा दुकान से चांदी के जेवर चुरा ले गए। करीब दो लाख का माल चोरी हुआ है। हमीरगढ़ पुलिस ने घटना की जानकारी ली। कस्बे में एक ही रात में पांच जगह ताले टूटने से ग्रामीणों में रोष है।
पुलिस के अनुसार, गत रात सरावगी समाज की दुकानों की नाल का ताला तोड़ चोर छत पर पहुंचे। छत के रास्ते पास ही स्थित देवीलाल सेठिया के घर में घुसे, जहां सभी कमरों में लोग सोते मिले। जिससे चोरों को सफलता नहीं मिली। छत के रास्ते से ही लाला लोगड़ के घर में घुसे। चैनल गेट का ताला तोड़ा, लेकिन यहां भी सफल नहीं हुए। सत्यनारायण पुत्र हरक चंद मालू के घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ आलमारी से एक लाख 50 हजार रुपए, 500 ग्राम चांदी व एक तोला सोने के जेवर, चांदी के सिक्के व करीब 10 हजार रुपए की रेजगारी चुरा ली। चोरों ने शंभुलाल पुत्र देवीलाल सोनी की ज्वैलरी की दुकान का शटर तोड़ 600 ग्राम चांदी के जेवर चुराए। ब्रह्मपुरी में चोरों ने जमनालाल दुबे के घर से गैस सिलेंडर चुरा लिया। सुबह घटना की जानकारी हमीरगढ़ थाने में दी गई।
मालू फैक्ट्री में थे
चोर जिस घर से नकदी व जेवर ले जाने में सफल हुए उसके मालिक सत्यनारायण मालू रात में फैक्ट्री में थे। पत्नी बच्चों के साथ ऊपर के कमरे में सो रही थी। नीचे के कमरे का ताला तोड़ चोर आलमारी से नकदी व जेवर ले भागे। हमीरगढ़ सरपंच आशा मंडोवरा का कहना है कि एक ही रात में कस्बे में पांच जगह ताले टूटने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने तहसीलदार अजीतसिंह राठौड़ से मांग की है कि चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाई जाए।
लाला लोगड़ के घर में घुसे। चैनल गेट का ताला तोड़ा, लेकिन यहां भी सफल नहीं हुए। सत्यनारायण पुत्र हरक चंद मालू के घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ आलमारी से एक लाख 50 हजार रुपए, 500 ग्राम चांदी व एक तोला सोने के जेवर, चांदी के सिक्के व करीब 10 हजार रुपए की रेजगारी चुरा ली। चोरों ने शंभुलाल पुत्र देवीलाल सोनी की ज्वैलरी की दुकान का शटर तोड़ 600 ग्राम चांदी के जेवर चुराए। ब्रह्मपुरी में चोरों