- Hindi News
- अवैध रूप से चैनल का प्रसारण करते दो गिरफ्तार
अवैध रूप से चैनल का प्रसारण करते दो गिरफ्तार
भास्कर न्यूज क्चभीलवाड़ा
बिजौलियां थाना पुलिस ने दिल्ली की कंपनी के प्रतिनिधि की रिपोर्ट पर कस्बे में एक ऑफिस पर छापा मार कर अवैध रूप से कंपनी के चैनल का प्रसारण करते दो जनों को गिरफ्तार किया। कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उपकरण जब्त किए।
थानाधिकारी सूर्यभानसिंह के अनुसार, प्राइम प्रॉडक्शन प्रा.लि. दिल्ली के प्रतिनिधि मनोज खत्री ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि इंडिया कास्ट यूटीवी मीडिया डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क का कस्बे में दिनेश कुमार व इमरान द्वारा अवैध रूप से प्रसारण किया जा रहा था। इस पर थानाधिकारी ने पंचायत चौक स्थित कार्यालय पर दबिश दी। जहां अवैध रूप से उक्त कंपनी के ईटीवी राजस्थान, सोनी मिक्स आदि चैनलों का प्रसारण किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने इमरान व दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने प्रसारण में प्रयुक्त उपकरण पांच मेडिनेटर, एक एमपी फायर वायर, छह ऑडियो-वीडियो केबल, एक वीसीडी आदि सामान भी जब्त किए।