रुई फैक्ट्री में आग लगी
हमीरगढ़. हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्रोथ सेंटर स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। जिससे रूई, कपास्या व अन्य सामान जल गया। पुलिस व दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 40 हजार रुपए की क्षति बताई गई है। थानाधिकारी गजराज चौधरी के अनुसार ग्रोथ सेंटर स्थित श्याम एग्रो में सुबह आग लग गई। जिससे वहां रखी रूई, कपास्या व अन्य सामान जलने लगा। फैक्ट्री से धुआं उठता देख वहां मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सभी आग बुझाने दौड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग की जानकारी हमीरगढ़ थाना व फायर ब्रिगेड को दी गई। पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची। श्रमिकों की मदद से आग पर काबू पाया।
क्चक्चक्च
करंट लगने से घायल
हुरड़ा. अजमेर विद्युत वितरण निगम के 133 ग्रिड पर रखरखाव का कार्य करते समय करंट लगने से लाइनमैन हुरड़ा निवासी बलदेव प्रजापत व जेठाना ((ब्यावर)) निवासी राजकुमार जांगीड गंभीर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर किया गया। इस संदर्भ में निगम के अधिशासी अभियंता वीके संचेती ने बताया कि हादसे की विभागीय जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।