विद्युत निगम के कर्मचारी से मारपीट
भीलवाड़ा. बिजौलियां थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में बिजली संबंधी कार्य के लिए शुक्रवार को चंपापुर गए विद्युत वितरण निगम बिजौलियां के कर्मचारी के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने जातिगत गालियां दी। मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने कर्मचारी की रिपोर्ट पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार विद्युत वितरण निगम बिजौलियां में कार्यरत रामसागर पुत्र रघुवीर मीणा ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि चंपापुर निवासी मांगीलाल पुत्र दुर्गा बंजारा ने गांव में बिजली संबंधी कार्य करते वक्त उसके साथ मारपीट कर राज कार्य में बाधा पहुंचाई। जातिगत गालियां देकर अपमानित किया। इस पर पुलिस ने मांगीलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच क्षेत्रीय डीएसपी धर्मेंद्रकुमार यादव कर रहे है।
क्चक्चक्च