- Hindi News
- यूरिया के साथ किसानों को जबरन दे रहे कल्चर
यूरिया के साथ किसानों को जबरन दे रहे कल्चर
भास्कर न्यूज. गेंदलिया
कोटड़ी कृषक सहकारी समिति की ओर से क्षेत्र के गेंदलिया, आमा, सवाईपुर, बड़लियास में काश्तकारों को यूरिया खाद के एक कट्टे के साथ एक कल्चर ((एक तरह की खाद))की थैली जबरन दी जा रही है। जिससे किसानों में रोष है। किसानों ने बताया कि सहकारी समिति के व्यस्थापक कल्चर की थैली नहीं लेने पर किसानों को यूरिया देने से इंकार कर रहे हैं।
किसानों कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते खाद की राशि की व्यवस्था करना भी उनके लिए मुश्किल हो रहा। समिति द्वारा यूरिया के कट्टे के साथ 70 रुपए की कल्चर की थैली दी जा रही है। इस बारे में सहकारी समिति के संचालक मंडल के पूर्व सदस्य रतनलाल शर्मा ने तहसीलदार कोटड़ी को शिकायत कर बताया कि समिति खुला खाद लेने वालों से ज्यादा दाम वसूल रही है। किसानों को यूरिया के कट्टे के साथ कल्चर लेने पर विवश किया जा रहा है।
॥यूरिया के साथ आगे से ही कल्चर आया है। इसलिए बिना कल्चर के यूरिया खाद नहीं दिया जा रहा है। ञ्जञ्ज
महेंद्रकुमार जैन, व्यवस्थापक सहकारी समिति गेंदलिया
॥खाद के साथ जबरन कल्चर बेचा जा रहा तो गलत है। यदि ऐसा है तो जांच कर समिति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रामपाल खटीक, उपनिदेशक कृषि विभाग