आशा सहयोगिनियों का प्रशिक्षण शुरू
गुलाबपुरा. सार्वजनिक धर्मशाला भवन में आशा सहयोगिनियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। हुरड़ा क्षेत्र की आशा सहयोगियों को मोड्यूल 6 व 7 का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें 32 आशा सहयोगिनियों को पांच दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विधिक सेवा क्लिनिक के लिए सदस्यों का मनोनयन: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तालुकाओं में स्थापित विधिक सेवा केंद्र के लिए विधिक सेवा क्लिनिक का गठन किया है। गुलाबपुरा के लिए हरनारायण सोनी, कुदरत अली व ललित धनोपिया को सदस्य नियुक्त किया है। यह इस कार्यक्रम के तहत कानूनी सलाह प्रदान करेंगे।
पंचोली को अथर्वा सम्मान: अखिल भारतीय महर्षि दधिची सेवा समिति की ओर से गुलाबपुरा के देवराज पंचौली को अथर्वा सम्मान से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय महर्षि दधिची सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश दाधीच व प्रांत के जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में समाज ने सम्मान से सम्मानित किया।
बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न: ((आसींद)) बार एसोसिएशन की शाखा के चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी मो. इरशाद बिहारी एडवोकेट व सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह चुंडावत के नेतृत्व में संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पारीक तथा उपाध्यक्ष पद पर केपी सिंह निर्विरोध चुने गए।