पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटनाओं में 2 युवकों सहित 4 की मौत

दुर्घटनाओं में 2 युवकों सहित 4 की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
जिले में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों समेत चार जनों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मृतकों के पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपे तथा मामलों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में सनोदिया के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। सनोदिया निवासी चावंड सिंह पुत्र कल्याणसिंह राजपूत अपने रिश्तेदार के यहां से साइकिल पर अपने गांव लौट रहा था। गांव के पास उसे एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ही जूना गुलाबपुरा की मोनिका पत्नी विजय कुम्हार ने अपने घर पर किसी कारणवश जहरीली वस्तु खा ली। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे अस्पताल लाए, जहां से उसे अजमेर रैफर किया गया। अजमेर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मंगरोप थाना क्षेत्र में मंडपिया के पास हाइवे पर रविवार शाम चित्तौड़ की तरफ से आई बस की चपेट में आने से टेपों चालक की मौत हो गई। थानाधिकारी पूरणमल के अनुसार, भीलवाड़ा की तरफ से जा रहे टेंपो का चालक सिंहाना ((राशमी)) निवासी महावीर पुत्र मांगीलाल सेन मंडपिया के पास टेंपो से उतर सड़क पार कर रहा था, जिसको सामने से आई बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।गंगापुर थानाधिकारी गंगाराम के अनुसार, उप कारागृह के जेल प्रहरी भगवान सहाय पुत्र रामनाथ निवासी चतरपुरा की रविवार को तबियत खराब हो गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए शव का पोस्टमार्टम करा जांच शुरू की है।
डंपर व जीप चोरी
भीलवाड़ा. गुलाबपुरा के बैरवा मोहल्ले से चोर डंपर व शहर में महेश छात्रावास के बाहर से जीप चुरा ले गए। वारदात की जानकारी के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन चोरी गए वाहनों का पता नहीं चला। गुलाबपुरा के बैरवा मोहल्ला निवासी हीरालाल पुत्र नाथूलाल बैरवा का डंपर चोर चुरा ले गए। बाद में बैरवा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसी तरह सुभाषनगर थाना क्षेत्र में महेश छात्रावास के पास से चोर एक जीप उड़ा ले गए। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।